लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

तेंदुए ने दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर, शहडोल में पिकनिक मनाने गए थे 50 लोग

शहडोल 

शहडोल में तेंदुए ने एएसआई की गर्दन दबोच ली। एक युवती की खोपड़ी का एक हिस्सा नोंच लिया। मामला रविवार शाम खितौली गांव का है। घटना के समय 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे जो पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इनमें से कई जख्मी हैं। कुछ को तेंदुए के पंजे से चोट आई है तो कुछ भागने में घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है।

तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समदरिया, शहडोल की पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बोला- अचानक दौड़ता दिखा तेंदुआ हमले में घायल आकाश कुशवाहा ने बताया, ‘हम लोग करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। जब सभी शाम को खाना पीकर वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता नजर आया। लगा कि तेंदुए इतनी बड़ी संख्या में लोगों देखकर भाग जाएगा। वह कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो भी गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से अचानक आया।

सबसे पहले मेरे ऊपर अटैक किया। किसी तरह मैं जान बचाकर भागा। इसके बाद एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया।

लोगों को किनारे करते समय एएसआई पर हमला

जब तेंदुआ सामने आया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग बेखौफ होकर वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान तेंदुआ लोगों पर हमला करने लगा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया अपने साथियों के साथ शाम को शोभाघाट घूमने गए थे। तेंदुए को देख भगदड़ की स्थिति बनी, तो एएसआई भी वहां मौजूद थे। लोगों को किनारे करते समय तेंदुआ ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया, जिसका वीडियो लोगो ने बना लिया

युवती की खोपड़ी का एक हिस्सा नोंचा तेंदुआ ने आकाश की एक जांघ पर दांत गड़ा दिया, फिर दूसरी जांघ में पंजे से हमला किया। हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हमले में सबसे ज्यादा चोट नंदिनी को आई है। तेंदुए ने उसके सिर पर इतना तेज हमला किया कि उसकी खोपड़ी की एक तरफ का हिस्सा नोंच लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026