लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

साइबर सेल एसपी के साथ ही साइबर क्राइम, बनी फर्जी फेसबुक आईडी, शेयर की गई अजीबोगरीब रील – Cyber ​​Cell SP Fake Facebook ID

राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह की फोटो लगाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है. इस आईडी से शेयर किया गया एक पोस्ट खबरों में बना हुआ है.

इंदौर: राज्य साइबर सेल के एसपी के नाम की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाने का मामला सामने आया है. उस आईडी से एक पोस्ट की गई है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है. इस आईडी में बाकायदा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह की फोटो भी लगाई गई है. हालांकि, अभी तक एसपी के द्वारा इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है.

फर्जी आईडी से शेयर की गई रील

राज्य साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह का फोटो डालकर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है. साथ ही आरोपियों ने फर्जी आईडी बनाने के बाद एक रील भी शेयर की है जिसमें लिखा है, ” बाप के सामने अय्याशी और हमारे सामने बदमाशी, बेटा भूलकर भी मत करना.” फिलहाल इस पोस्ट के कई मतलब निकले जा रहे हैं. बता दें कि इंदौर राज्य साइबर सेल लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम देने वालों आरोपियों की धर पकड़ कर रहा है और जनता को ऑनलाइन ठगी की वारदातों के प्रति सजग रखने को लेकर जागरुकता अभियान भी चला रहा है.

आरोपियों ने साइबर सेल को दी चुनौती?

अब जिस तरह से आरोपियों ने राज्य साइबर सेल के एसपी की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई है, उसे कुछ लोग साइबर सेल के लिए चुनौती जैसा देख रहे हैं. वहीं जब इस मामले में राज्य साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होने पत्रकारों से कहा, ” आप लोगों के द्वारा मेरी फेसबुक में फर्जी आईडी का मामला संज्ञान में लाया गया है. मैं इसे दिखवाता हूं.”

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* 
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
रीवा एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव की बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव 24 अगस्त को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 पर होगा मंथन
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
वंचित बच्चों को ₹4 हजार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM मोहन यादव
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 21, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ की तैयारी: ब्रिज निर्माण के साथ 8 हजार लोगों को भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
August 20, 2026