लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जंगल में शिकारियों का जाल, कस्तूरी जैसे हिरणों की संकट में आई जान तो बिलख उठे लोग –

डिंडोरी जिले के जंगलों में वन्य जीवों खासकर हिरणों का शिकार हो रहा है. खम्हेरा, शीतलपानी व जीलंग के जंगलों में हिरणों का शिकार होने के साथ ही पेड़ों की कटाई भी अंधाधुंध हो रही है.

डिंडोरी। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के जंगलों में शिकारी सक्रिय हैं. इसके साथ ही लकड़ी माफिया भी यहां बेलगाम हैं. बैगाचक क्षेत्र के खम्हेरा, शीतलपानी व जीलंग के जंगलों में पेड़ों की कटाई हो रही है. जंगलों को खेत के रूप में तब्दील किया जा रहा है. वन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. डिंडोरी के जंगलों में हिरणों की संख्या काफी है. लेकिन इनका शिकार तेजी से होने लगा है.

डिडोंरी के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद बाबा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया “जंगलों में पेड़-पौधों की कटाई हो रही है. हिरणों का शिकार किया जा रहा है, लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.” उन्होंने इस संबंध में कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग की लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. शिकारियों के साथ ही लकड़ी काटने वालों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं. शासन-प्रशासन को चाहिए कि इस पर संज्ञान लेते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए जाएं.

फंदा डालकर हिरणों का शिकार कर रहे शिकारी

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद बाबा का कहना है “आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी प्राकृतिक खूबसूरती वन्य जीवों और आदिवासी संस्कृति को समेटे हुए है. यहां का प्राकृतिक वातावरण सभी का मन मोह लेता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि बैगाचक क्षेत्र के जंगलों में शिकारी बेखौफ हैं. पेड़ों की कटाई की जा रही है. कुछ लोग शिकार करने की बदनीयत से फंदा डालकर हिरणों का शिकार कर रहे हैं.”

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
July 14, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म* 
July 14, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस में 217 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पदोन्नति का लाभ, एसपी ने जारी किए आदेश
July 13, 2026
खंडवा
निमाड़ रेंज में प्रधान आरक्षकों को मिला सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदोन्नति का लाभ, डीआईजी ने जारी किए आदेश
July 13, 2026
मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात*
July 12, 2026
मध्य प्रदेश
*एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा*
July 12, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद*
July 11, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय*
July 10, 2026
मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. यादव इंदौर में करेंगे माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ, जानें कौन-कौन होगा शामिल*
July 10, 2026