लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

MP: यात्रियों को रेलवे का तोहफा! नवरात्रि, दीपावली और छठ पर चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Railway Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने 40 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जानिए ये ट्रेनें एमपी के किन स्टेशनों से होकर चलेंगी.

Madhya Pradesh News: पश्चिम मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये 40 स्पेशल ट्रेनें मध्य प्रदेश के रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति और जबलपर-दानापुर-जबलपुर के मध्य चलेंगी

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबरी से 9 नवंबर तक हर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रीवा से चलेगी और उसी दिन रात 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को रात 22.15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी. इस ट्रेन का स्टॉप सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशन पर रहेगा.

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 
गाड़ी संख्या 01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 14.25 बजे रानी कमलापति से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर रविवार और बुधवार को सुबहर 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इस  ट्रेन का स्टॉप नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रहेगा

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 
गाड़ी संख्या 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को रात 19.35 बजे जबलपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर गुरुवार और शनिवार को सुबहर 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात 10 बजे जबलपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का स्टॉप सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रहेगा.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
July 14, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म* 
July 14, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस में 217 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पदोन्नति का लाभ, एसपी ने जारी किए आदेश
July 13, 2026
खंडवा
निमाड़ रेंज में प्रधान आरक्षकों को मिला सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदोन्नति का लाभ, डीआईजी ने जारी किए आदेश
July 13, 2026
मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात*
July 12, 2026
मध्य प्रदेश
*एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा*
July 12, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद*
July 11, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय*
July 10, 2026
मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. यादव इंदौर में करेंगे माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ, जानें कौन-कौन होगा शामिल*
July 10, 2026