लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Mp: अतिथि शिक्षकों ने रोका शिवराज सिंह चौहान का काफिला, एक बार फिर दे दिया आश्वासन, 2 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन

अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग लगातार कर रहे हैं। रविवार को अतिथियों ने शिवराज सिंह को अपनी पीड़ा बताई। घोषणा पूरी होंगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज ने एक बार फिर से अश्वासन दिया है।

अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। दरअसलव रविवार को शिवराज का काफिला नसरुल्लागंज में थे इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने काफिले को रोककर शिवराज सिंह चौहान को अपनी पीड़ा बताई। एक अतिथि शिक्षक ने महापंचायत की घोषणा पूरी होंगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज सिंह ने एक बार फिर से अश्वासन दिया है।अतिथि शिक्षकों ने जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, सबसे पहले अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई द्वारा उन्हें निकालने की बात बताई। जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्चर्य व्यक्त किया। अतिथि शिक्षक ने शिवराज से  पूछा कि आप महापंचायत की घोषणा पूरी करवा सकते हैं तो हां या ना जो भी आपका जवाब हो आज ही हमें बता दें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपनी घोषणाएं पूरी करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मैं बात करुंगा।

शिवराज ने महापंचायत की थी ये घोषणाएं 

1. अतिथि शिक्षकों को पीरियड नहीं महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
2. एक साल के लिए पूरा अनुबंध होगा, जो हर साल आगे बढ़ाया जाएगा।
3. शिक्षक भर्ती 25% का आरक्षण था। उसे बढ़ाकर 50% किया जाएगा।
4. हर महीने एक निश्चित तारीख पर मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
5. पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
6. साल के बीच में कोई गैप नहीं होगा। ना तो किसी अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की जाएगी।

दो अक्टूबर भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
अतिथि शिक्षक अपनी मांगों के लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार फिर से राजधानी भोपाल में 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन है। अतिथि शिक्षकों से जुड़े सभी सोशल मीडिया ग्रुप में इसे लेकर मैसेज भेजे जा रहे हैं। जनाकीर के अनुसार 1 अक्टूबर की रात से अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचने लगेंगे।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026