लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: प्लॉट नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी को 3 साल का सश्रम कारावास

खंडवा, भ्रष्टाचार के एक मामले में खंडवा स्थित विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए रिश्वत लेने वाले पटवारी को दोषी करार दिया है।

विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय खंडवा ने छैगांवमाखन हल्का नंबर 34 के पटवारी दिनेश जगताप को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7(क) के तहत दोषी पाते हुए 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 15,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 2019 का है। फरियादी सादिक शेख, निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी, छैगांवमाखन, ने अपनी पत्नी आयशा शेख के नाम खरीदे गए 450 वर्गफीट के प्लॉट के नामांतरण के लिए संबंधित पटवारी से संपर्क किया था।

आरोप है कि पटवारी दिनेश जगताप ने नामांतरण के बदले 3,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। फरियादी पर दबाव बनाते हुए आरोपी ने पहले 1500 रुपये और बाद में 1000 रुपये, कुल 2500 रुपये वसूल लिए, जबकि शेष 500 रुपये के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस, इंदौर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक आशा सेजकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें छायासाक्षी के रूप में आरक्षक सतीश यादव शामिल रहे।

लोकायुक्त टीम द्वारा फरियादी को वॉइस रिकॉर्डर उपलब्ध कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने और पूर्व में राशि लेने की बातचीत रिकॉर्ड की गई। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मामले में अभियोजन की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन विनोद कुमार पटेल ने पैरवी की, जबकि प्रकरण की जानकारी मीडिया सेल प्रभारी मो. जाहिद खान (एडीपीओ) द्वारा दी गई।

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें…कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश..
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा: पंधाना विधानसभा में कांग्रेस ने घोषित किए 36 मंडल अध्यक्ष, गांववार सूची जारी
March 31, 2026
खंडवा
बड़ौदा अहीर में तैयारियों का निरीक्षण: विधायक छाया मोरे और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लिया जायजा
March 31, 2026
खंडवा
भारतीय सेना में “अग्निवीर” भर्ती के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा: अवसाद में युवक ने काटा हाथ, डायल-112 की तत्परता से बची जान
March 31, 2026
खंडवा
भोपाल में उठे खंडवा के मुद्दे: विकास प्राधिकरण और फ्लाईओवर देरी पर विधायक सक्रिय
March 31, 2026
क्राइम
खंडवा : बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला की जान बचाने लगाई दौड़, इंसानियत की मिसाल
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : भूख से बिलखते बच्चों की पुकार, बस स्टैंड पर दिनभर तड़पता रहा परिवार… शाम को जागी इंसानियत
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई, छैगांवमाखन में जुए के फड़ पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये जब्त
March 31, 2026