लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में 24 घंटे की क्राइम रिपोर्ट: मारपीट, नाबालिग के अपहरण और अवैध शराब के मामले सामने आए

खंडवा पुलिस की 24 घंटे की क्राइम डायरी: मारपीट, विवाद और अवैध शराब पर कार्रवाई

मोघट रोड थाना

पैर लगने की बात पर विवाद, युवक से मारपीट
मोघट रोड थाना क्षेत्र में पैर लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में फरियादी शिवम उर्फ टिंकू निवासी पडावा गणेश मंदिर के सामने खंडवा की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद हुसैन पिता सईद मंसुरी निवासी सलूजा कॉलोनी खंडवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोघट रोड थाना

विवाद में युवक पर हमला, क्रॉस केस दर्ज
मोघट रोड थाना क्षेत्र में उसी विवाद को लेकर दूसरा मामला भी दर्ज किया गया है। मोहम्मद हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने शिवम उर्फ टिंकू पिता स्व. राकेश ओझा निवासी पडावा खंडवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पंधाना थाना

शादी की बात को लेकर विवाद, आरोपी ने की मारपीट
पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम धावड़िया घाटीघास में शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने जितेंद्र पिता रायसिंह भीलाला निवासी धावड़िया घाटीघास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज कर लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

छैगांवमाखन थाना

खेत में बकरियां घुसने पर विवाद, कुल्हाड़ी से हमला
छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्रा में खेत में बकरियां घुसने की बात पर विवाद हो गया। पुलिस ने फकीर पिता मल्लू गुजर निवासी ग्राम सिर्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे फरियादी के पिता को छाती में चोट आई।

जावर थाना

महिला से अश्लील हरकत, आरोपी के खिलाफ मामला
जावर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलपुरा में महिला के साथ अश्लील इशारे करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजेश पिता मदन कहार निवासी अमलपुरा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

मूंदी थाना

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

मूंदी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

 

मान्धाता थाना 

नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्हार में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांधाता थाना

अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मांधाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय पिता पप्पू नायक निवासी ओंकारेश्वर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

धनगांव थाना

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
धनगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने कार क्रमांक MH-02-CR-4397 के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

धनगांव थाना

घर के बाहर विवाद, आरोपियों ने की मारपीट
धनगांव थाना क्षेत्र में घर के बाहर विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आनंदराम पिता श्रीराम पटेल और सयानीबाई पति श्रीराम पटेल निवासी धनगांव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।

खालवा थाना

महिला पर आरोप लगाकर विवाद, मारपीट का मामला
खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़ा में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सीताबाई पति कन्हैया यादव निवासी बागड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी महिला ने गाली-गलौज कर लकड़ी और पत्थर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

खालवा थाना

रिश्तेदारी की बात को लेकर विवाद, आरोपी ने पीटा
खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चम्पालाल पिता कालू कोरकू निवासी खोखरिया थाना हरसूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026