लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: अटूटखास में 2324 आवेदनों का निराकरण, विधायक पटेल-कलेक्टर गुप्ता ने की खास अपील

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा विकासखंड के ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नागरिकों की समस्याओं का उनके गांव में ही निराकरण करने के उद्देश्य से प्रदेश में शुरू किए गए इस अभियान के तहत शुक्रवार को अधिकारियों का दल अटूटखास पहुंचा।

ग्राम अटूटखास के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 2324 आवेदनों का निराकरण किया गया। इनमें राजस्व विभाग के 123, स्वास्थ्य विभाग के 421, आयुष विभाग के 65, कृषि विभाग के 289, ग्रामीण विकास विभाग के 380, आजीविका मिशन के 68, श्रम विभाग के 765, महिला एवं बाल विकास विभाग के 37, स्कूल शिक्षा विभाग के 20 और सामाजिक न्याय विभाग के 40 आवेदन शामिल रहे।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस दौरान उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण भी किया।

मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड के लिए पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड या आयुष्मान कार्ड नहीं है, वे शिविर में ही अपना पंजीयन करवाएं।

विधायक श्री नारायण पटेल ने कहा कि पहले गरीब परिवार में किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने पर इलाज के अभाव में परेशानी होती थी या परिवार पर भारी कर्ज का बोझ आ जाता था। अब सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की है। इसलिए पात्र ग्रामीण इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

वहीं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अटूटखास और आसपास की पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और जनसुनवाई के तहत लंबित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकारी कार्यालयों से संबंधित अपनी समस्याओं के आवेदन शिविर में ही दें, ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने किसानों से परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टमाटर और मिर्च जैसी उद्यानिकी फसलों में गेहूं और सोयाबीन जैसी परंपरागत फसलों की तुलना में थोड़ी अधिक लागत आती है, लेकिन इनसे होने वाला लाभ काफी अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कम कृषि भूमि वाले किसानों के लिए उद्यानिकी फसलें विशेष रूप से लाभकारी और वरदान साबित हो सकती हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस दौरान विधायक श्री नारायण पटेल ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की, वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
August 21, 2026
खंडवा
संत सिंगाजी महाराज के समाधि उत्सव को लेकर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था, ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद जवान
August 21, 2026
खंडवा
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए निर्देश
August 21, 2026
खंडवा
ग्राम नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
August 21, 2026
खंडवा
चौमासे के जनजातीय एवं लोक अनुष्ठानों पर दो दिवसीय परिसंवाद
August 21, 2026
खंडवा
पंधाना तालाब 10 साल के पट्टे पर दिया जाएगा, मत्स्य पालक 8 सितंबर तक करें आवेदन
August 21, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अटूटखास में स्वास्थ्य शिविर
August 21, 2026
खंडवा
12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत में बैंक प्रकरणों के निराकरण पर बैठक
August 21, 2026
खंडवा
खंडवा: तीन युवकों को बाढ़ से बचाया, रेस्क्यू में ट्रैक्टर हुआ खराब—₹41 हजार के भुगतान का मामला
August 21, 2026
खंडवा
खंडवा: बी.एड. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, विधायक कंचन तनवे ने किया पौधारोपण
August 21, 2026