लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

15 फीट लंबे अजगर ने मांद से निकलते ही सियार को निगला, देखते ही दखते छूट गए प्राण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर जोन में एक 15 फीट लंबा अजगर ने सियार को निगल लिया। यह घटना सियार के मांद से बाहर आते समय हुई। वीडियो वायरल हो गया है, जबकि यह क्षेत्र पर्यटन जोन से बाहर है और खतरनाक जानवरों का निवास है।

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन का वीडियो
  • 15 फीट के अजगर ने सियार को निगल कर मारा
  • माद से निकलते ही सियार को बनाया अपना शिकार

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर जोन में अजगर ने एक सियार को निगल लिया है। इस घटनाक्रम का एक बहुत ही रोमांचक वीडियो सामने आया है। अजगर ने सियार को उस समय अपना निशाना बनाया, जब सियार अपनी मांद से निकल रहा था, अजगर वहां पहले से ही मौजूद था। जैसे ही सियार बाहर आया, अजगर ने उसे मुंह से पकड़ लिया और आधे से ज्यादा निगल लिया। इसके कुछ ही देर में सियार के प्राण छूट गए।

15 फीट का अजगर

यह घटना धमोखर रेंज के सलैया बीट में हुई है। घटनास्थल हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर धौरखोह के निकट है। जब अजगर सियार को आधे से ज्यादा निगल चुका था, तब लोगों ने उसे देखा। लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस अजगर ने सियार को निगला है, उसकी लंबाई 15 फीट के आसपास है। इतने लंबे अजगर ने जब सियार को अपने मुंह में भरा तो कुछ ही देर में उसके प्राण छूट गए।

पर्यटन जोन नहीं

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का यह हिस्सा पर्यटन जोन के बाहर का है, जिसकी वजह से यहां पर्यटक नहीं आते हैं, लेकिन जंगल के इस हिस्से में भी खतरनाक जानवर विचरण करते हैं। बफर जोन होने के बावजूद यहां पर भी जंगल के हिंसक जानवर दिखाई पड़ते हैं।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026