लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

वीकेंड पर कमजोर पड़ी Devara, दमदार ओपनिंग के बाद कम होने लगी कमाई, जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘देवरा: पार्ट 1’ की कमाई घटती जा रही है. वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई बल्कि कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले लगभग आधा हुआ. जानिए देशभर में जूनियर एनटीआर की ‘देवरा: पार्ट 1’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक्शन-थ्रिलर ‘देवरा: पार्ट 1’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी. फिल्म को पहले दिन तगड़ी ओपनिंग मिली. लेकिन वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन गिर गया. रविवार को भी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया है. चलिए आपको बताते हैं कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ने देशभर में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘देवरा: पार्ट 1’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को देशभर में 40.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म का खाता शुक्रवार को 82.5 करोड़ रुपये से खुला था. वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की 38.2 करोड़ रुपपे की कमाई हुई. इस तरह ‘देवरा: पार्ट 1’ तीन दिनों में देशभर में 161 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है

तेलुगु वर्जन में हुई सबसे ज्यादा कमाई
जूनियर एनटीआर की ‘देवरा: पार्ट 1’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु भाषा में की है. फिल्म के तेलुगु वर्जन का बिजनेस 128.45 करोड़ रुपये है. इसके अलावा ‘देवरा: पार्ट 1’ ने हिंदी में 27.5 करोड़, कन्नड़ 1.05 करोड़, तमिल 3.1 करोड़ और मलयालम में 0.9 करोड़ की कमाई की है. अब ये फिल्म 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है.

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार हुई फिल्म
मालूम हो कि वर्ल्डवाइड ‘देवरा: पार्ट 1’ सिर्फ दो दिनों में 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 154.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की 61.24 करोड़ कमाई हुई. इस तरह ‘देवरा: पार्ट 1’ दो दिनों में ही दुनियाभर में 215.60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

सैफ अली खान ने निभाया विलेन का रोल
बता दें कि जाह्नवी कपूर भी ‘देवरा: पार्ट 1’ का हिस्सा हैं. वह फिल्म में जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आईं. वहीं, सैफ अली खान ने फिल्म में खलनायक का रोल निभाया है. ‘देवरा: पार्ट 1’ का डायरेक्शन कोराताला शिवा ने किया है. दिलचस्प बात है कि ‘देवरा: पार्ट 1’ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की पहली साउथ फिल्म है. इसके अलावा प्रकाश राज, श्रीकांत मेका और श्रुति मराठे जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026