लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

‘ये कोई कॉफी शॉप नहीं है’, सुनवाई के दौरान वकील पर भड़के मुख्य न्यायाधीश, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली ~ वकील ने साल 2018 की याचिका पेश की थी, जिसमें वकील ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को प्रतिवादी बनाया हुआ था। याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने हैरानी जताते हुए पूछा कि ‘यह अनुच्छेद 32 की याचिका है

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को फटकार लगा दी। दरअसल सीजेआई वकील की भाषा से इस कद नाराज हुए कि उन्होंने वकील को लगभग फटकार लगाते हुए कहा कि यह कोई कॉफी शॉप नहीं सुप्रीम कोर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील ने सुनवाई के दौरान हां (Yeah) शब्द का इस्तेमाल किया। जिस पर मुख्य न्यायाधीश नाराज हो गए।

वकील ने साल 2018 की याचिका पेश की थी, जिसमें वकील ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को प्रतिवादी बनाया हुआ था। याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने हैरानी जताते हुए पूछा कि ‘यह अनुच्छेद 32 की याचिका है? आप एक न्यायाधीश को प्रतिवादी बनाते हुए याचिका कैसे दायर कर सकते हैं।’ गौरतलब है कि अनुच्छेद 32 देश के नागरिकों को अधिकार देता है कि जब उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस पर वकील ने कहा कि ‘हां, हां इसमें तब के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को प्रतिवादी बनाया गया है। मुझे सुधारात्मक याचिका दायर करने को कहा गया था।’ वकील के इतना कहते ही मुख्य न्यायाधीश नाराज हो गए और वकील को टोकते हुए कहा कि ‘यह कोई कॉपी शॉप नहीं है, ये क्या है हां, हां…। मुझे इस शब्द से नफरत है। कोर्ट में इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।’ सीजेआई ने कहा कि ‘जस्टिस गोगोई इस अदालत के पूर्व जज हैं और आप इस तरह से किसी जज के खिलाफ याचिका दायर कर ये मांग नहीं कर सकते कि इसकी आंतरिक जांच की जाए क्योंकि इससे पहली बेंच ने आपकी याचिका को स्वीकार नहीं की थी।’

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026