लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्य प्रदेश में देर रात 7 आईपीएस का तबादला, संतोष सिंह बने इंदौर के पुलिस कमिश्नर; पुनीत गहलोत बने देवास के SP

  1. उमेश जोगा बने उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
  2. राकेश गुप्ता होंगे मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी।
  3. देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय जबलपुर भेजा।

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वहीं, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी होंगे।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक बदले

गृह विभाग से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

जगदीश डाबर होंगे बड़वानी के पुलिस अधीक्षक

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर अब बड़वानी के पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर पदस्थ किया है।

जून महीने में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला दिया था। उस वक्त दो अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया व विनोद कुमार से मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी। दोनों ही 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026