पार्षद की शिकायत पर चारों आरोपितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपित महिलाओं ने भी पार्षद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया है और शहर में चर्चा का विषय बना है।
- दोस्तों के साथ चाय पीने गए थे वार्ड 48 के पार्षद अरविंद कुमार वर्मा।
- बदमाश पारस मीणा, उसकी पत्नी, मां और भाभी ने कर दी मारपीट।
- भोपाल जिला भाजपा ने पार्षद से मांगा जवाब, नोटिस किया गया जारी।
शाहपुरा फूड स्ट्रीट पर रविवार शाम स्थानीय पार्षद अरविंद कुमार वर्मा के साथ मारपीट हो गई। अरविंद वार्ड 48 के पार्षद हैं और अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गए थे। यहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश पारस मीणा ने उन्हें देखा तो पहले उनसे अभद्रता की और फिर मां राधाबाई, पत्नी व भाभी के साथ मिलकर पार्षद एवं उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने अपनी पार्टी के पार्षद से जवाब मांगा और नोटिस जारी किया।
अरविंद और उनके दोस्त किसी तरह वहां से भागे और फिर चूनाभट्टी थाने में शिकायत की। पार्षद की शिकायत पर चारों आरोपितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपित महिलाओं ने भी पार्षद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है और शहर में चर्चा का विषय बना है।
दोनों पक्ष एक साथ शिकायत करने पहुंचे, थाने में हुआ हंगामा
मारपीट के बाद पार्षद अरविंद कुमार वर्मा तुरंत चूनाभट्टी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा ही रहे थे, कि पीछे से पारस और उनके घर की महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया था