लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

देश विरोधी नारे लगाने वाले फैजल ने दी तिरंगे को 21 बार सलामी, बार-बार बोला- भारत माता की जय

भोपाल में आज देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी फैजल ने हाईकोर्ट के शर्त के मुताबिक, तिरंगे को अपनी सलामी दी और भारत माता के जयकारे लगाए।

देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी फैजल निसार उर्फ ​​फैजान ने मंगलवार को अपनी जमानत शर्तों के तहत भोपाल पुलिस स्टेशन में तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए फैजल ने भोपाल थाने में 21 बार तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। कुछ माह पहले एक वीडियो में उसे कथित तौर पर आरोपी ने “पाकिस्तान जिंदाबाद भारत मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए देखा गया था।

शर्त के साथ मिली थी जमानत

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने उन्हें 15 अक्टूबर को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानत पर जमानत दी थी और शर्त यह थी कि वे मुकदमे के अंतिम फैसले तक हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच पुलिस स्टेशन मिसरोद, भोपाल के समक्ष लगातार उपस्थित रहेंगे और पुलिस स्टेशन की इमारत पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देंगे तथा ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाएंगे। इसके बाद आज फैजल ने भोपाल थाने में 21 बार तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

जस्टिस ने की थी टिप्पणी

जस्टिस डीके पालीवाल ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि आरोपी को कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया जा सकता है, जिससे उसके अंदर देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा हो। आरोपी फैजल पर 17 मई 2024 में मिसरोद थाने में आईपीसी की धारा 153बी के तहत एफआई आर दर्ज की गई थी। आरोप है कि फैजल ने पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में नारेबाजी की थी।

अभियोजन पक्ष ने हाईकोर्ट में दलीली दी कि आरोपी के करतूत समाज में दुश्मनी को बढ़ावा देने के समान है और सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए काफी खतरनाक है। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि फैजल को झूठे आरोप में फंसाया गया है। राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आवेदक के आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 14 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026