दिग्विजय सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें ! दो दिन में दर्ज हुई दूसरी FIR

अब दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा सहित 6 पर एफआईआर दर्ज..।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई है। ये दो दिनों में दूसरी बार है जब श्योपुर जिले में दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। रविवार को जो FIR दर्ज हुई है उसमें दिग्विजय सिंह के साथ 6 कांग्रेस नेताओं के नाम हैं जिन पर बिना अनुमति के आमसभा करने का आरोप है।
विजयपुर में बिना अनुमति आमसभा करने के आरोप में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपुर हरिकिशन कुशवाह पर विजयपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उपचुनाव के लिए गठित एफएसटी दल के प्रभारी दिनेश कुमार चंदेरिया की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज हुई है।
Read Next
मध्य प्रदेश दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?*
मध्य प्रदेश रीवा एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव की बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव 24 अगस्त को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 पर होगा मंथन
मध्य प्रदेश
वंचित बच्चों को ₹4 हजार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*
मध्य प्रदेश
*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
मध्य प्रदेश पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ की तैयारी: ब्रिज निर्माण के साथ 8 हजार लोगों को भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव का बड़ा बयान