दिग्विजय सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें ! दो दिन में दर्ज हुई दूसरी FIR

अब दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा सहित 6 पर एफआईआर दर्ज..।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई है। ये दो दिनों में दूसरी बार है जब श्योपुर जिले में दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। रविवार को जो FIR दर्ज हुई है उसमें दिग्विजय सिंह के साथ 6 कांग्रेस नेताओं के नाम हैं जिन पर बिना अनुमति के आमसभा करने का आरोप है।
विजयपुर में बिना अनुमति आमसभा करने के आरोप में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपुर हरिकिशन कुशवाह पर विजयपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उपचुनाव के लिए गठित एफएसटी दल के प्रभारी दिनेश कुमार चंदेरिया की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज हुई है।
Read Next
मध्य प्रदेश MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
मध्य प्रदेश MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
मध्य प्रदेश MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
मध्य प्रदेश MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
मध्य प्रदेश MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
मध्य प्रदेश MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
मध्य प्रदेश MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
मध्य प्रदेश धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप