Saturday, June 21, 2025
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन
Anti Corruption and Crime Update
  • मुख्यप्रष्ठ
  • क्राइम
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • क्राइम
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
No Result
View All Result
Anti Corruption and Crime Update
E-Paper
  • मुख्यप्रष्ठ
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • क्राइम
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन

तेंदुए ने दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर, शहडोल में पिकनिक मनाने गए थे 50 लोग

Anoop Kumar Khurana by Anoop Kumar Khurana
October 21, 2024
in मध्य प्रदेश
0 0
0
SHARES
8
VIEWS
WhatsappTelegramShare on FacebookShare on TwitterLinkedinPinterest

शहडोल 

शहडोल में तेंदुए ने एएसआई की गर्दन दबोच ली। एक युवती की खोपड़ी का एक हिस्सा नोंच लिया। मामला रविवार शाम खितौली गांव का है। घटना के समय 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे जो पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इनमें से कई जख्मी हैं। कुछ को तेंदुए के पंजे से चोट आई है तो कुछ भागने में घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है।

तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समदरिया, शहडोल की पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बोला- अचानक दौड़ता दिखा तेंदुआ हमले में घायल आकाश कुशवाहा ने बताया, ‘हम लोग करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। जब सभी शाम को खाना पीकर वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता नजर आया। लगा कि तेंदुए इतनी बड़ी संख्या में लोगों देखकर भाग जाएगा। वह कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो भी गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से अचानक आया।

सबसे पहले मेरे ऊपर अटैक किया। किसी तरह मैं जान बचाकर भागा। इसके बाद एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया।

लोगों को किनारे करते समय एएसआई पर हमला

जब तेंदुआ सामने आया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग बेखौफ होकर वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान तेंदुआ लोगों पर हमला करने लगा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया अपने साथियों के साथ शाम को शोभाघाट घूमने गए थे। तेंदुए को देख भगदड़ की स्थिति बनी, तो एएसआई भी वहां मौजूद थे। लोगों को किनारे करते समय तेंदुआ ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया, जिसका वीडियो लोगो ने बना लिया

युवती की खोपड़ी का एक हिस्सा नोंचा तेंदुआ ने आकाश की एक जांघ पर दांत गड़ा दिया, फिर दूसरी जांघ में पंजे से हमला किया। हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हमले में सबसे ज्यादा चोट नंदिनी को आई है। तेंदुए ने उसके सिर पर इतना तेज हमला किया कि उसकी खोपड़ी की एक तरफ का हिस्सा नोंच लिया।

SendShareShareTweetSharePin
Previous Post

मलेरिया विभाग ने एल.आई.जी. कॉलोनी में किया लार्वा सर्वे

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बालक इकाई का निकला पथ संचलन.. खंडवा पुलिस रही मुस्तैद

Related News

खंडवा

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारा “ई-आराधना” सेवा का हुआ शुभारंभ भक्तगण देश-विदेश में कहीं से भी श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजन बुक कर हो सकेंगे लाइव सम्मिलित…

May 24, 2025
89
क्राइम

मर्डर – बड़े बोरगांव में कनपटी पर गोली मारकर हत्या.खंडवा पुलिस जांच में जुटी

May 24, 2025
4.5k
खंडवा

खंडवा – नर्मदा पाइपलाइन फोड़ी तो होगी 2 साल की जेल,मध्यप्रदेश सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट..प्रदेशभर में लागू होगी व्यवस्था..

November 27, 2024
94
खंडवा

खंडवा बुरहानपुर,भुसावल 131 किमी के 2 अन्य रेल लाइन को कैबिनेट ने दी स्वीकृति,3514 करोड़ की मंजूरी ➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री का आभार माना।

November 26, 2024
1.2k
खंडवा

ACACU – एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, खंडवा सहित कुल 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण

November 25, 2024
65
मध्य प्रदेश

चित्रकूट धाम में CM मोहन यादव का दिखा निराला अंदाज; किया ऐसा काम कि हैरान रह गए लोग

October 27, 2024
46

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

 
 
 
 
 
 

आपका बहुमूल्य मत

This poll has ended (since 1 year).

अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के रूप में कौन सा चेहरा पसंद करना चाहेंगे?

0 3 7 5 0 3
Users Today : 9
Total Users : 37503
Views Today : 20
Total views : 81393
Who's Online : 1
Server Time : 2025-06-21
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Anti Corruption and Crime Update © 2024, All Rights Reserved.
Design & Developed by SMC Web Solution - 8770359358.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • क्राइम
  • ई-पेपर
  • लाइव चैनल
  • ख़बर भेजें
  • संपर्क
  • लॉगिन

Anti Corruption and Crime Update © 2024, All Rights Reserved.
Design & Developed by SMC Web Solution - 8770359358.