घरो घर करवा चौथ की पूजा के साथ तेजस्विनी ग्रुप महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई,

बड़ी संख्या में करवा चौथ पर सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में महिलाओं ने पहुंचकर किए दर्शन की पूजा अर्चना,
खंडवा ।। दादाजी की नगरी खंडवा में पति की लंबी उम्र एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का पर्व धार्मिक संस्कृति के अनुरूप मनाया गया, घर घर में करवा चौथ का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, वही कई स्थानो पर महिलाओं द्वारा सामूहिक करवा चौथ की पूजा अर्चना भी की गई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि करवा चौथ पर्व के अवसर पर सराफा स्थित खंडवा के प्राचीन गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं लड्डू का भोग लगाया, रात्रि में लाइन लगाकर महिलाओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए,वही प्रतिवर्ष अनुसार तेजस्विनी ग्रप महिला मंडल ने सुभाष नगर शिव मंदिर परिसर मे करवा चौथ का पावन पर्व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया, तेजस्विनी ग्रुप महिला मंडल की आरती चौहान ने बताया कि करवा चौथ के अवसर पर 100 से अधिक बहनो ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर चंद्रमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की, करवा चौथ के दिन निर्जल उपवास रखने के पश्चात शाम सात बजे महिलाये ने सोलह श्रृंगार करके माता जी की पूजा पाठ कर नैवेद्य अर्पण कर कथा सुनी और आरती के बाद चंद्रमाजी को अर्क दे अपने सुहाग की लम्बी आयु की कामना करते हुए पतिदेव के हाथो से पानी ग्रहण कर उपवास खोला।
Read Next

खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..

खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.

खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..

खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं

ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!

खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..

खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!

खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..

खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!