लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: त्योहारों पर शांति-सौहार्द का संदेश, खालवा में हुई शांति समिति की बैठक

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्म और समाज के लोगों को आमंत्रित कर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

बैठक में ईद मिलादुन्नबी, गोगादेव महाराज की नवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

बैठक में एसडीओपी हरसूद लोकेश सिंह, खालवा थाना प्रभारी श्रीमती अनुपम सिंह, नायब तहसीलदार विनोद यादव और एसडीएम आर.सी. खतेड़िया मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। आपत्तिजनक, भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री से बचने की हिदायत भी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026