लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – छेड़छाड़ पीड़िता की पहचान उजागर करने करने के आरोप में पत्रकार पर अपराध दर्ज…

मध्यप्रदेश के खंडवा के पंधाना के गाँधी चौंक पर रहने वाले,पत्रकार गोपाल सावनेर पर छेड़छाड़ पीड़िता की मां के बयान वाले वीडियो दिखाने पर,पंधाना थाने पर किशोर न्याय अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है.

पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.जल्द गोपाल सावनेर को गिरफ्तार करेंगे.

वही इस संबंध में पत्रकार गोपाल सावनेर का कहना है कि पीड़ित परिवार ने उन्हें बुलाया था और वह थाने पहुंचे थे.उन्होंने स्वेच्छा से अपने बयान दिए थे.नए कानून की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने तत्काल जानकारी लगते ही वीडियो को हटा दिया था.उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और वह है न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखेंगे.

https://youtu.be/f4cjXOLWmOM

इस संबंध में कानून के जानकारों का कहना है कि नए कानून के तहत पीड़ित की पहचान उजागर करना जहां से पीड़ित का संबंध हो,वह नहीं उजागर किया जा सकता, यह अब एक अपराध है.नई धाराओं के तहत देश भर में कई पत्रकारों पर अपराध दर्ज हो चुके हैं.खंडवा में ही पिछले कुछ महीनो में कई बड़े न्यूज़पेपर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की शिकायत हो चुकी है.आम जनता पर भी अपराध दर्ज हो चुका है.उज्जैन का मामला आपको ध्यान ही होगा. इस विषय पर आम जनता हो अथवा मीडिया करनी हो अथवा कोई भी हो, पीड़िता की पहचान उजागर करता है तो उसे पर अपराध दर्ज हो सकता है.

अक्सर आपने देखा होगा कि आम जनता भी किसी भी घटना के फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देती है, अगर महिला से संबंधित किसी भी विषय पर वीडियो बनाकर वायरल करते हैं और अगर आपकी शिकायत हो जाती है तो आप पर अपराध दर्ज हो सकता है. शिकायत ना भी हो तो भी बाल आयोग अथवा न्याय व्यवस्था एवं स्थानीय प्रशासन खुद भी इस विषय का संज्ञान ले सकता है. जिससे आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं. इसलिए ऐसा करने से बचें.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026