लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – खाद्य विभाग द्वारा जांच हेतु लिए गये खाद्य पदार्थों के नमूने

खाद्य विभाग द्वारा जांच हेतु लिए गये खाद्य पदार्थों के नमूने
खण्डवा 20 अक्टूबर 2024 – दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।जिससे आम जनता को मिलावट रहित खाद्य सामग्री त्यौहारों पर उपलब्ध हो सके। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्य विक्रेताओं से मानक स्तर की जांच हेतु नमूने संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि लालाजी मावा भंडार गोल बाजार खण्डवा से मावा के 2 नमूने, काबरा डेयरी शनि मंदिर खण्डवा से गाय भैंस मिश्रित दूध का 1 नमूना, श्री जी इंटरप्राइसेस घंटाघर खण्डवा से घी के 2 नमूने जांच हेतु लिए गए। इसके अलावा जड़वचंद चुन्नीलाल खण्डवा से घी और गोधारा देसी घी पैकट के 2 नमूने, न्यू भारती ट्रेडर्स खण्डवा से सौंफ और खोपरा बूरा के 2 नमूने एवं अरुण कुमार इंदौरी लाल खण्डवा से शक्कर बूरा और सेव के 2 नमूने लिए गए।
         आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य सामग्री जैसे घी, मावा, मिठाई, नमकीन और ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम पैक) को क्रय करने से पूर्व चेक करें। उन्होंने कहा कि घी जो अत्यधिक कम कीमत के है जिन पर दिया बत्ती का तेल या माइल्ड फैट लिखा हो ऐसे पदार्थ घी के रूप में विक्रय किए जा रहे हैं उनसे सावधान रहें।
खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित शिकायत हो तो आप खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला पंचायत परिसर खण्डवा में कर सकते हैं।किसी भी वाहन में मिलावटी खाद्य पदार्थ जैसे की मावा, घी, मिठाई आदि खण्डवा जिले में बाहर से आने वाली बस से उतरते हुए दिखाई दे तो कृपया मोबाइल नंबर 9826040072 पर वॉट्सएप करें, जिस पर कार्यवाही की जायेंगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: दूध तलाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
April 9, 2026
खंडवा
नशे के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी, खंडवा पुलिस को दी गई विशेष ट्रेनिंग
April 9, 2026
खंडवा
सिंगाड़ तलाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त, मौके पर हंगामा
April 9, 2026
खंडवा
सिरपुर फाटे पर भावुक दृश्य, लोगों ने नम आंखों से खुद हटाए अतिक्रमण
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचा
April 9, 2026