लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – अवैध रूप से गोवंश को ले जा रहे युवक क़ो पिपलोद थाने की टीम ने पकड़ा,दर्ज किया अपराध

थाना पिपलोद द्वारा पशु क्रूरता एवं गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही…

खंडवा, 19 अक्टूबर 2024…जिले मे अवैध रूप से गोवंश को वध हेतु ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से गोवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे थाना पिपलोद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडे द्वारा दिनांक 18.10.24 को धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. एवं 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना पिपलोद मे दिनांक 18.10.24 को सूचना मिली कि अनावेदक मनोज पिता प्रभू जाति बंजारा निवासी ग्राम सेलगाव थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर का कुल तीन बैल पीकअप वाहन क्र, एमएच 04 एफपी 2620 में वध हेतु क्रूरता पुर्वक ठुस ठुस कर महाराष्ट्र तरफ ले जा रहा है, इस सूचना पर तस्दीक हेतु थाना पिपलोद के सउनि सपन बजपाई,प्रआर 305 रामसिंह व थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ सिंगोट पहुच कर देखे कि आरोपी मनोज पिता प्रभू बैलों को क्रूरता पूर्वक पिकअप में भर कर ले जा रहा था , मौके से कुल 03 बैलों को पिकअप वाहन सहित गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना पिपलोद लाया गया और आरोपी मनोज पिता प्रभू जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सेलगाव थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर के विरुद्ध थाना पिपलोद मे अपराध क्रमांक 380/24 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. एवं 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम पता आरोपी:- मनोज पिता प्रभू जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सेलगाव थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर।
जप्त बैलो की संख्या:- कुल 03 बैल कुल कीमत 47000/- रुपये। एवं पीकप वाहन क्र, एमएच 04 एफपी 2620 कीमती 180,000/-रुपये ।

सराहनीय भूमिका:- थाना पिपलोद के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडे, सउनि सपन बाजपाई एवं प्रआर 305 रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: दूध तलाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
April 9, 2026
खंडवा
नशे के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी, खंडवा पुलिस को दी गई विशेष ट्रेनिंग
April 9, 2026
खंडवा
सिंगाड़ तलाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त, मौके पर हंगामा
April 9, 2026
खंडवा
सिरपुर फाटे पर भावुक दृश्य, लोगों ने नम आंखों से खुद हटाए अतिक्रमण
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचा
April 9, 2026