लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मेरे पोते जैसे हो, अभी से ऐसे भाषण मत दो’; शिवराज सिंह चौहान के बेटे को दिग्विजय सिंह की नसीहत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को संयमपूर्ण भाषण देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अभी से ऐसे भाषण मत दो। मैंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। इस मामले में आप अपने पिता से सीख सकते हैं। यह मेरी राय है। आप मानें या ना मानें।

  1. कार्तिकेय के वायरल वीडियो पर दिग्विजय ने दी प्रतिक्रिया।
  2. कांग्रेस नेता ने कहा- अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो।
  3. हमने ऐसी भाषा नहीं की इस्तेमाल, आपके पिता गवाह हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर आगामी महीने में उपचुनाव हैं। इनमें से एक सीट बुधनी और दूसरी विजयपुर है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी सीट खाली हुई है। यह सीट भाजपा का गढ़ है। यही वजह है कि भाजपा ने यहां अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। भाजपा ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वह आज यानी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे

बुधनी शिवराज सिंह चौहान का सबसे मजबूत किला है। पिता के अभेद दुर्ग में प्रचार की कमान शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने संभाली है। मगर उनका एक भाषण और उस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया की खूब चर्चा है। 

क्या कहा कार्तिकेय ने?

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने प्रचार के दौरान कहा कि अगर बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया तो एक भी ईंट नहीं लगेगी। उन्होंने कहा, “अगर 19-20 हुआ तो किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम कुल्हाड़ी क्यों मारें? अपनी पोलिंग में गड़बड़ी करके हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें? क्या हमको सीएम और मुख्यमंत्री के पास काम कराने नहीं जाना है। बताइये सरपंच जी, कैसे कराएंगे आप काम? अगर 19-20 हुआ तो नेताओं के पास काम कराने कौन सी सड़क लेकर जाओगे। अगर गलती से कांग्रेस विधायक जीत जाता है तो एक भी ईंट किसी के गांव में नहीं लगने वाली है।” 

कार्तिकेय के इस भाषण पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा हूं। मगर मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी इस्तेमाल नहीं किया। आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने की जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना कि विधायक की। आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान है। यह मेरी राय है। आप मानें या ना मानें, आप जानें। जय सिया राम।

13 नवंबर को बुधनी में मतदान

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 25 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। दोनों ही सीटों पर 13 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026