पटवारियों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण 11 नवम्बर को ग्वालियर में आयोजित होगा

पटवारियों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण 11 नवम्बर को ग्वालियर में आयोजित होगा
खण्डवा 5 नवम्बर, 2024 – पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 की तृतीय कांउसलिंग 28 अक्टूबर को खण्डवा में सम्पन्न होने के उपरांत प्रदाय किये गये प्रावधिक उपस्थिती प्रमाण पत्र में 11 नवम्बर से पटवारी प्रशिक्षण हेतु उज्जैन उपस्थित होने के निर्देश दिये गये थे। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमति अंशु जावला ने बताया कि अब पटवारी सैद्धांतिक प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान महलगांव ग्वालियर में 11 नवम्बर से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर के हॉस्टल में आवास की संख्या सीमित होने से आवास का आवंटन प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क हेतु प्रभारी श्री नरवरिया के मो. नम्बर 9827533884 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
