लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के गणेश तलाई के रहने वाले बीएसएफ के जवान की मौत,राइफल से खुद को गोली मारने की चर्चा…

मध्यप्रदेश के खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेश तलाई,मालीपुरा फेल के रहने वाले बीएसएफ जवान,धीरज मालाकार ने इंदौर में अपने कैंप में आत्महत्या कर ली.उन्होंने अपने सिर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना कल रात 8:30 के आसपास की बताई जा रही है और आत्महत्या के पीछे जो बात सामने आई है,वह कर्ज होना सामने आया है.हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं कि सिर्फ यह मार्केट चर्चा है.जवान द्वारा स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट को लेकर परेशान रहने के चलते यह कदम उठाया है,ऐसी बातें चल रही है. पुलिस जांच के बाद यह सब क्लियर हो पाएगा परंतु आपको बता दे की मालीपुर फेल सहित गणेश तलाई और बीएसएफ कैंप इंदौर में शोक की लहर है.दरअसल धीरज मालाकार खंडवा के गणेश तलाई स्थित मालीपुर फेल का निवासी था 27 वर्षीय धीरज मालाकार पिता आत्माराम मालाकार के पिता का भी 4 साल पहले दुखद निधन हो चुका है.धीरज के आत्महत्या की खबर सुनते ही परिवारजन भी इंदौर कैंप पहुंचे और बाणगंगा पुलिस ने इस संबंध में लिखा पढ़ी की है.पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृत शरीर को बीएसएफ पदाधिकारी को सौंप दिया व बीएसएफ पदाधिकारी ने मृत शरीर परिजन को सौंप दिया है.बताया जा रहा है कि इंदौर से बीएसएफ जवान का शरीर खंडवा रेफर कर दिया गया है.

परंतु एक सैनिक का इस तरीके से पैसों की परेशानी को लेकर सुसाइड करना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है.इसका कारण यह है,अक्सर यह देखा जाता है कि सैनिक मन से बहुत मजबूत होते हैं और छोटी-मोटी बातों पर इस तरह का कदम नहीं उठाते.बहरहाल इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और मार्ग कम कर मामले की जांच के बाद पुलिस बता पाएगी कि आखिर इस आत्महत्या के पीछे असली वजह है क्या…

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : आयशर पलटने से 30 लोग घायल, एक की मौत – घायल युवक ने सुनाई दर्दनाक कहानी
April 10, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: नर्मदा में पलटी नाव, 10 श्रद्धालु डूबे, 2 की हालत गंभीर
April 10, 2026
खंडवा
हरसूद गैंगरेप केस: एसपी का सख्त संदेश, आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्त ने ही ले ली जान
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा : बड़ा हादसा. 15 से 20 लोग घायल.देखें कहां की है घटना
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026