लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इंदौर से रतलाम आ रही डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग,

रतलाम के पास ट्रेन के इंजन से अचानक आग की लपटें उठनें लगीं. लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

रतलाम:रेल मंडल के रतलाम इंदौर रेल मार्ग पर डेमू ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. इंदौर से रतलाम आ रही डेमू ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं. धुंआ निकलते देख लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया. जिससे ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकलकर खेतों की ओर चले गए. इस दौरान स्थानीय लोगों और रेलवे के स्टाफ ने इंजन से उठ रही आग पर काबू पाया. घटना रुणीजा और प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन के बीच हुई. ट्रेन में आग की सूचना मिलने पर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ टीम और आसपास की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस हादसे की वजह से यात्री गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं.

ट्रेन के इंजन में लगी आग निकला तेज धुआं

इंदौर से रतलाम आ रही डॉ अंबेडकर नगर – रतलाम डेमू ट्रेन रुणीजा और नौगांव रेलवे स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई.ट्रेन के इंजन के पहियों के पास अचानक धुंआ और चिंगारियां निकलने लगी. जिसके बाद लोको पायलट ने यह देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरातफरी मच गई और यात्री अपना सामान लेकर पास के खेतों में चले गए. इसके बाद रेलवे स्टाफ और कुछ यात्री आग बुझाने में जुटे. आसपास की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलवाया गया. जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026