लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इंदौर पुलिस के ‘यमराज’ की करंट लगने से मौत, लोगों को कोरोना से जागरुक करने की स्टाइल से सुर्खियों में आए थे जवाहर सिंह जादौन

इंदौर पुलिस के चहेते हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन की करंट लगने से मौत हो गई है। उनकी मौत घर के पास एक बाड़े में हुई जहां पर वह गाय की सेवा कर रहे थे।

इंदौर: इंदौर पुलिस के ‘यमराज’ हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन अब हमारे बीच नहीं रहे। अपनी गाय की सेवा करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। इससे जवाहर सिंह जादौन और उनकी गाय की मौत हो गई। इंदौर पुलिस के चहेते पुलिसकर्मी की अकाल मृत्यु होने पर पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। कोरोना काल में शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यमराज बनकर घूमने वाले इंदौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जादौन सुर्खियों में आए थे।

जवाहर सिंह जादौन बहुत जिंदादिल व्यक्ति थे। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। पुलिस कार्यक्रमों में वह अक्सर अलग-अलग किरदार की भूमिका निभाते हुए घूमते थे। कोविड के अलावा वह दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से भी कई बार यमराज बन चुके थे। इंदौर पुलिस में उनकी पहचान बतौर यमराज बनी हुई थी।

कोरोना और वैक्सीन को लेकर लोगों को किए थे जागरुक

जिस समय कोरोना के खौफ से पूरी दुनिया घर में कैद थी, उस समय लोगों को जागरूक करने के लिए जवाहर खुद यम बनकर यह संदेश दे रहे थे कि लोग घरों में रहें और बिना काम के बाहर न जाएं नहीं तो कोरोना के शिकार हो जाएंगे। वह लोगों से कहते थे कि हमारा सौभाग्य है कि देश में वैक्सीन लग रहा है, सभी लोग वैक्सीन लगवाएं।

क्राइम ब्रांच में तैनात थे जवाहर सिंह

जानकारी के अनुसार, जवाहर सिंह क्राइम ब्रांच में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह जूनी इंदौर पुलिस लाइन में रहते थे। अपने घर के पास ही उन्होंने एक छोटा सा बाड़ा बना रखा था। जिसमें उन्होंने एक गाय रखी हुई थी। वह हर दिन गौसेवा करते थे। शुक्रवार सुबह भी वह अपनी गाय को नहला रहे थे, उसी समय बाड़े में अचानक करंट फैल गया।  इसकी चपेट में आकर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। बाड़े के नजदीक से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026